रूसी फोक ग्रुप जकारिया की प्रस्तुति पर झूम उठे गुरुकुल द स्कूल के छात्र-छात्राएं व शिक्षक




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गुरुकुल द स्कूल में बुधवार को बच्चे ही शिक्षक भी झूम उठे। स्कूल में रूसी फोक ग्रुप जकारिया आया और उसने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ग्रुप में शामिल कलाकारों ने जब प्राचीन लोक संगीत परंपराओं को आधुनिक धुनों के साथ जोड़कर प्रस्तुत किया तो हर कोई झूम उठा। गुरूकुल द स्कूल के प्रिंसिपल गौरव बेदी ने ग्रुप के सभी कलाकारों का स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि लिलिया ज़िगानशिना के नेतृत्व में तातारस्तान का यह एकमात्र बहुराष्ट्रीय युवा लोक संगीत ग्रुप है, जो वोल्गा क्षेत्र के लोक संगीत को संरक्षित और प्रचारित करने के लिए समर्पित है। 

2017 में स्थापित इस समूह में तातार, बशकिर, मोर्दविन और उदमर्तध्तुर्की पृष्ठभूमि की चार महिला संगीतकार शामिल हैं। ग्रुप के तीन एल्बम बहुत पसंद किए गए हैं। ग्रुप का नौ भाषाओं में 40 से अधिक ग्रीतों का संग्रह है।

बुघवार को ग्रुप ने स्कूल में प्रस्तुति दी तो गुरुकुल द स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को संगीत धरोहर, भाषाई विविधता और सांस्कृतिक समरसता को एक ही मंच पर देखने का अवसर मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post