रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 द्वारा दो जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों का विवाह कराया गया। यह विवाह सभी के सहयोग से धूमधाम से संपन्न हुआ। दोनों कन्याओं को जरूरत का सारा सामान भी दिया गया।
संस्था की अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने बताया कि विवाह समारोह न्यू फ्रैंडस कालोनी कनावनी में राधा स्वामी सत्संग व्यास इंदिरापुरम में ढांढ़ऩिया के फार्म हॉउस में आयोजित किया गया। रेखा मंजू लड़िया, बेला, रेनू, आदिनारायण, ढ़ांढनिया, प्रशांत सराइयाँ, कारीवाल, सीताराम, पौद्दार लाठ आदि ने भी सहयेाग दिया।