सिक्खटल फ्री चैरीटेबल डिस्पेंसरी व सेक्टर 10 राजनगर के गुरूद्वारे में फ्री डेंटल चेकअप व एक्सरे की सुविधा शुरू हुई





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- समाजसेवा के क्षेत्र में मिसाल कायम कर रहे राजनगर सेक्टर 10 के गुरूद्वारा श्री गुरू नानक दरबार व सिक्खटल फ्री चैरीटेबल डिस्पेंसरी अपनी निशुल्क सेवा का विस्तार कर रही र्है। इसी कडी में मंगलवार को गुरूद्वारे में फ्री डेंटल चेकअप व एक्सरे की सुविधा शुरू की गई। वहीं बुलंदशहर रोड स्थित सिक्खटल फ्री चैरीटेबल डिस्पेंसरी में फ्री डेंटल चेकअप व एक्सरे के साथ फिजियोथरेपी की भी निशुलक सुविधा शुरू की गई। फ्री डेंटल चेकअप व एक्सरे तथा फिजियोथरेपी का शुभारंभ गुरूद्वारे में अरदास से किया गया। 

गुरूद्वारे के प्रधान सरदार एस एस पुरी व सचिव सुरेंद्र जीत सिेह ने बताया कि सिक्खटल फ्री चैरीटेबल डिस्पेंसरी 12 वर्ष पहले गुरूद्वारे में शुरू की गई थी। इसका उददेश्य ऐसे गरीब मजूदर व श्रमिकों काो निशुलक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था, जो आर्थिक स्थिति के चलते बीमार होने के बाद भी अपना इलाज नहीं करा पाते हैं। गुरूद्वारे व डिस्पेंसरी के संरक्षक सरदार परमजीत सिंह सलूजा के विशेष सहयोग से डिस्पेंसरी में फिजिशियन से लेकर सर्तज, बाल रोग विशेषज्ञ, स्.त्री रोग विशेषज्ञ निशुल्क परामर्श के साथ दवाई भी निशुलक उपलब्ध कराई जाती है। अब डिस्पेंसरी में सप्ताह में तीन दिन फिजियोथरेपी की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध होगी। डॉ गिरीश सेठी डिस्पेंसरी में तीन दिन बैठकर यह सुविधा उपलब्ध कराएंगे। 

सप्ताह में एक दिन वे सेक्टर 10 के गुरूद्वारे गुरूद्वारा श्री गुरू नानक दरबार में भी बैठेंगे और रोगियों की जांच करेंगे। गुरूद्वारे में फ्री डेंटल चेकअप व एक्सरे की सुविधा गुरूवार को मिलेगी। दांत रोग विशेषज्ञ डॉ नुपूर शर्मा व डॉ नैना जालान हर गुरूवार को दांतों की निशुल्क जांच व एक्सरें करेंगी व दवाई भी निशुल्क ही दी जाएगी। वहीं हर मंगलवार को वे डिस्पेंसरी में  फ्री डेंटल चेकअप व एक्सरे करेंगी। गुरूद्वारे के कोषाध्यक्ष गुलशन अनंेजा, आरडब्ल्यू राजनगर की महिला अध्यक्ष सिमरन रंधावा, गुरमीत सिंह, गोल्डी सहगल आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post