◼️हास्य कवि सम्मेलन, रासलीला और फूलों की होली आकर्षण का केंद्र होगी
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शनिवार 8 मार्च को होली मिलन मंगल समारोह का आयोजन धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह राजनगर के रामलीला मैदान में मनाया जाएगा। समारोह को लेकर रविवार को संस्था के अध्यक्ष सीए डी के गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष सीए डी के गोयल ने बताया कि होली मंगल मिलन समारोह में हास्य कवि सम्मेलन आकर्षण का केंद्र रहेगा जिसका संचालन कवि और वरिष्ठ पत्रकार राज कौशिक द्वारा किया जाएगा।
वृंदावन की प्रसिद्ध मंडली द्वारा प्रस्तुत बृज की रासलीला सभी को मंत्रमुग्ध कर देगी तो फूलों की होली सभी को भगवान कृष्ण और राधा महारानी के रंग में रंग देगी। संस्था के महामंत्री एडवोकेट अमरीश कुमार त्यागी और कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्यागी ने बताया कि होली मंगल मिलन समारोह सायं 5.30 से शुरू हो जाएगा और रात्रि 9.30 तक चलेगा। वरिष्ठ समाजसेवी योगी देवेन्द्र हितकारी ने बताया कि समारोह को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
संस्था के सभी पदाधिकारियों और राजनगर वासियों के सहयोग से समारोह यादगार साबित होगा। पूर्व अध्यक्ष दीपक कांत गुप्ता, उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, डॉ एस एस पुरी, संयुक्त सचिव पंकज भारद्वाज, ओम प्रकाश भोला, ऑडिटर सहदेव भारद्वाज, चीफ कन्वीनर जी पी अग्रवाल, लीगल एडवाइजर राजबीर त्यागी, वीरेंद्र सारस्वत आदि भी सहयोग कर रहे हैं।