श्री वीर दिगंबर जैन मंदिर समिति द्वारा संजयनगर सेक्टर 23 में रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई


 

रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री वीर दिगंबर जैन मंदिर समिति संजयनगर सेक्टर 23 द्वारा रविवार को वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाय गया। महोत्सव में संजयनगर सेक्टर 23 में रथयात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह भक्तों द्वारा स्वागत किया गया। सामूहिक प्रक्षाल पूजन, झंडारोहण, दीप प्रज्जवलन, जिनवाणी, मंगल कलश स्थापना, भजन व पात्रों के चयन बोली के बाद रथयात्रा का शुभारंभ मुनि 108 ज्ञात सागर महाराज, 105 ऐलक विज्ञान सागर महाराज व बाल बहमचारिणी मां कौशल ने किया। 

उन्होंने कहा कि बहुत से भक्त मंदिर जाकर भगवान के दर्शन नहीं कर पाते हैं।, अपने ऐसे भक्तों को उनके घर के बाहर दर्शन देने के लिए ही श्री जी भगवान रथ में सवार होकर निकलते हैं। इससे धर्म प्रभावना भी बढती है और लोगों के अंदर अच्छे संस्कार भी पैदा होते हैं। रथयात्रा पूरे संजनगर के मुख्य मार्गो से होकर निकली ओर सभी जगह उसका स्वागत करने व भगवान की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड लगी रही। जगह-जगह भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। महोत्सव का संचालन मंदिर के कोेषाध्यक्ष प्रद्युम्न जैन ने किया। 

रथयात्रा के खी आदर्श जैन सारथी दमन जैन कुबेर नितिन कुमार जैन, इंद्र 1 अरुण जैन इंद्र 2 चिराग जैन धर्म ध्वजा चन्द्र प्रभु महिला मंडल, बग्गी में कुसुम जैन, विजय जैन घोड़ों पर धर्म ध्वजा के साथ लोकेश जैन व अरुण जैन विराजमान रहे। मंदिर के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, मंत्री हरीश जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन, सुमित जैन, चिराग जैन नीरज कुमार जैन, संजीव जैन, राजीव जैन आदि ने विशेष सहयोग दिया। पांडुक शिला पर श्री जी के अभिषेक के बाद भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post