भारतीय सैन समाज द्वारा मोदीनगर में होली मिलन समारोह का आयोजन





रिपोर्ट :- अजय रावत 

मोदीनगर, 09 मार्च 2025: भारतीय सैन समाज मोदीनगर द्वारा रुचिका पेंट फैक्ट्री आनंद विहार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच की अध्यक्षता दया चंद्र सेन पूर्व अध्यक्ष भारतीय सैन समाज मोदीनगर ने की, जबकि संचालन एडवोकेट संजय दयाल सैन ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबूलाल सैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय सैन समाज ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि सतीश कुमार सैन राष्ट्रीय सचिव भारतीय सैन समाज, अमर सिंह सैन, वीरेंद्र सैन, महेश सैन, प्रमोद तंवर एडवोकेट अध्यक्ष भारतीय सैन समाज मोदीनगर, किशन पाल चौहान सैन बीडीसी महासचिव, ललित राजोरिया कोषाध्यक्ष, उमेश सैन वरिष्ठ, बृजपाल सेन उपाध्यक्ष, अनिल सैन पूर्व अध्यक्ष, सतीश कुमार सैन, सतीश भारती, अनिल सामंत, कृष्णा राज सभासद आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबूलाल सैन ने समाज के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आवाहन किया और समाज के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना समाज तरक्की नहीं कर सकता और सभी लोग अपने बच्चों को उच्च से उच्च शिक्षा दिलाएं।

एडवोकेट प्रमोद तंवर ने भी अपने वक्तव्य में बच्चों की शिक्षा पर ही जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी गईं। ललित सैन ने अपील की है कि होली रंगों का त्यौहार है और इस त्यौहार को रंगों के साथ ही खेलना चाहिए। अमर सिंह सैन ने कहा है कि समाज के सभी लोग किसी भी तरह के नशे से दूर रहें।

वरिष्ठ पत्रकार अजय सैन, सैन सुभाष सैन, शयामपाल सैन, धीरज सैन, मास्टर दयाचंद सैन ने अपने भाषण में होली मिलन समारोह में आए हुए सैकड़ो की संख्या में सभी को होली की शुभकामना देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post