इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह लम्हे का आयोजन किया गया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह लम्हे का आयोजन किया गया। समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का उदघाटन. विद्यालय उप सचिव अमित सिन्हा, निदेशक पंकज जोशी, प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय, उप प्रधानाचार्य  कल्पना सीजो, प्रधानाध्यापिका श्रद्धा सिंह, फाऊंडेशनल इंचार्ज रेखा बिष्ट व फाउंडेशन कोऑर्डिनेटर बिंदिया चड्ढा ने किया। छात्राओं ने गणेश वंदना पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। 

कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को मूवी ;मेमोरीज दिखाकर उनकी विद्यालय  से जुड़ी यादों को ताजा किया गया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में नृत्य संगीत व विभिन्न प्रकार के खेल प्रस्तुत किए। रैंप वॉक आकर्षण का केंद्र रहा। प्रधानाचार्य  मधुकर प्रिय ने  भावी  हैड गर्ल तथा  हैड बॉय के नामों की घोषणा की। उन्नति पाठक  को मिस आईपीएस व  श्रेयांश शर्मा को मिस्टर आईपीएस चुना गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post