रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- केपीएल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन चतुर्थ का फाइनल हनीवेल्स क्रिकेट क्लब व द रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। 66 रन की जीत के साथ हनीवेल्स क्रिकेट क्लब ने खिताब जीत लिया। केपीएल स्पोटर्स कॉम्पलेक्स पर हुए मैच में टॉस हनीवेल्स क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 189 रन का स्कोर खडा किया। सचिन अमरीश ने 36 गेंद पर नाबाद 78 रन की विस्फेाटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके व 5 छक्के लगाए।
नवनीत सिंह ने 40 व विभु ने 31 रन बनाए। रितेश कुमार व वीरू ने 2-2 विकेट लिए। 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए द रॉयल क्रिकेट क्लब की शुरूआत खराब रही। 28 रन पर ही 4 विकेट गिर जाने से टीम संभल नहीं पाई और 19 ओवर में 123 रन पर आउट हो गई। अभिषेक चौहान ने 35 व दीपक सिंह ने 26 रन का योगदान दिया। प्रवीण त्यागी ने 4 व दिलीप ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नाबाद 78 रन की पारी खेलने वाले सचिन अमरीश को दिया गया।