मोदी जी की गारंटी पर दिल्ली वासियों ने किया विश्वास : संजीव गुप्ता





रिपोर्ट :- अजय रावत 

ग़ाज़ियाबाद :- शनिवार को दिल्ली विधानसभा के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, दिल्ली में पिछले ग्यारह वर्षों से आम आदमी पार्टी लगातार झूठ के सहारे एक अवसरवादी राजनीति कर रही थी। आप के सभी वादे दिल्ली वासियों के सामने झूठे पड़ते नजर आ रहें थे। 

जिसके कारण दिल्ली की जनता ने देश की राजधानी से आपदा को हटा दिया है। और देश दुनिया के हमारे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी जी पर अपना भरोसा जताया है। और मोदी जी की गारंटी पर विश्वास किया है। अब दिल्ली में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के विकास को गति देते हुए। लोगों की मूलभूत जरूरतों को भी पूरा करेगी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post