अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंच की जिला इकाई में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंच रजि.के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने आज मुख्य कार्यालय 50 नया गंज गाजियाबाद पर जिला इकाई में नवदीप कौशिक, भगत शर्मा, संदीप राजपूत और शिवम शर्मा को व्यापार मंडल परिवार का सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर अमन सिसोदिया, सोनू सैनी, कैलाश सिसोदिया सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर संदीप बंसल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे व्यापार मंडल के मिशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे व्यापार मंडल के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने और उनके हितों की रक्षा करने के लिए काम करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post