रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में माघ मास की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण को सजाकर मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम शर्मा ने हैड गर्ल्स के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया तथा छात्राओं ने मां सरस्वती के समक्ष नृत्य प्रस्तुत किया। सरस्वती पूजन के बाद हवन किया गया, जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राएं तथा अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम शर्मा ने सभी छात्राओं की सफलता की कामना की तथा विद्यालय के मैनेजर अजय गोयल ने मां सरस्वती का पूजन करके छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों और छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजा में भाग लिया और उनकी कृपा से ज्ञान और सफलता की कामना की। यह आयोजन विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।