अद्वैत पब्लिक स्पेशल स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन द्वारा संचालित अद्वैत पब्लिक स्पेशल स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर उनसे ज्ञान का वरदान मांगा गया। संस्था की निदेशक निधि देवेश्वर ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। स्कूल के छोटे बच्चों ने सरस्वती पूजन करने के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डीएड की छात्रा ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कर सरस्वती का आह्वान किया। 

संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य ने प्रयागराज महाकुंभ से ही सभी को वसंत पंचमी पर्व की बध्राराई दी और कहा कि हह पर्व न केवल वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है, बल्कि विद्याए ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा का विशेष दिन भी है। मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हमें बुद्धि व ज्ञान का वर मिलता है। समारोह में संस्था के सभी शिक्षक व स्टॉफ भी मौजूद रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post