रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गाजियाबाद हड्डी रोग विशेषज्ञों क्लब एवं उत्तर प्रदेश हड्डी रोग विशेषज्ञ संघ के तत्वाधान में प्रदेश के समस्त हड्डी रोग विशेषज्ञों का एक आधिकारिक वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन 7, 8 एवं 9 फरवरी, 2025 को गौर सरोवर प्रीमियम होटल, नोएडा एक्सटेंशन, गौतमबुद्ध नगर में आयोजित किया जाएगा।
आयोजन अध्यक्ष डॉ० के के मित्तल ने बताया कि इस सम्मेलन में प्रदेश व देश के लगभग 750 अनुभवी हड्डी रोग विशेषज्ञों एवं सक्षम सक्रिय युवा हड्डी रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे। सम्मेलन में फ्रैक्चर हड्डी एवं जोड रोग विषयों के आधुनिकतम शोध एवं अनुसंधानों पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा।
इस सम्मेलन में अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रोफेसर डॉ० एस.एम. तुली मुख्य अतिथि के रूप में सभागार को संबोधित करेंगे। प्रोफेसर एस.एस. यादव पूर्व निदेशक मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली जोडों के फ्रैक्चर के नए उपचारों के विषय में अपने विचार रखेंगे।
आयोजन के सचिव डॉ० रिजवान खान, कोषाध्यक्ष डॉ० अपूर्व अग्रवाल, डॉ० शरद गुप्ता सचिव जी.ओ.सी. ने बताया कि विशाल सम्मेलन को आयोजित करने में गाजियाबाद के सभी हड्डी रोग विशेषज्ञों का विशेष स्नेह एवं योगदान मिला है। इस सम्मेलन में सभी नवीन उपकरणों की प्रदर्शनी व औषधि के पंडाल में 500 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे।