आस्था की नगरी हरिद्वार में महाशिवरात्रि‌ पर्व पर ‌ शिवालाओं में जलाभिषेक हेतु लगा भक्तों का तांता




रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- आस्था की नगरी हरिद्वार में महाशिवरात्रि  पर पौराणिक ‌ शिवालयों में श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक परिजनों के साथ भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक कर ‌ सुख समृद्धि की कामना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 

                                                        
हरिद्वार नगरी में प्रातः से ही पौराणिक दक्ष प्रजापति मंदिर, नीलेश्वर महादेव, दुख भंजन तथा दरिद्र भंजन और नीलेश्वर महादेव मंदिरों पर भक्तों द्वारा‌ जलाभिषेक करने हेतु लंबी कतारों में लग रहे। भक्तों को इन पौराणिक ‌ शिवालाओं  में जलाभिषेक ‌ करने हेतु ‌ भक्तों को घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ा। धर्मनगरी में महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।   

मंदिरों के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु जय भोले, बम-बम भोले के नारे ‌ हर हर महादेव के नारों से समूचा मंदिर परिसर गूंजायमान रहा। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी मंदिरों में आए श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौकन्द व्यवस्था कर रखी थी।  महाशिवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी के शिवालयों में तड़के से ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो चुके थे। ‌ 

पौराणिक भगवान शिव  मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया हुआ था। दक्ष प्रजापति मंदिर, बिल्केश्वर मंदिर, दरिद्र भंजन ‌ मंदिर दुख भंजन‌ मंदिर तथा नीलेश्वर महादेव मंदिर में पुलिस द्वारा व्यापक फोर्स की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं द्वारा भारी संख्या में भगवान शिव भोले का जलाभिषेक  करने हेतु भारी उत्साह देखा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post