कुलदीप सिंह का केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि से लेकर राज्यपाल मिज़ोरम के अतिरिक्त निजी सचिव बनने तक का सफर




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- कुलदीप सिंह ने कहा कि मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि मैं पिछले लगभग 10 सालों से पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद गाज़ियाबाद और पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वी.के. सिंह के प्रतिनिधि रहा हूँ। इस दौरान, मैंने गाज़ियाबाद के संपूर्ण इलाके में विकास का बेड़ा उठाया और गाज़ियाबाद के विकास में अपना योगदान दिया। 

कुलदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 के आरंभ में, जनरल वी.के. सिंह ने मिजोरम राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ली, जिसके बाद मुझे अपना अतिरिक्त निजी सचिव नियुक्त किया गया। यह एक बड़ा सम्मान है और मैं इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हूँ।

कुलदीप सिंह ने कहा कि जनरल वी.के. सिंह को उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देता हूँ। मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूँ और मिजोरम राज्य के विकास में अपना योगदान देने के लिए तैयार हूँ।

Post a Comment

Previous Post Next Post