उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में राजू छाबड़ा को मिली युवा प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, दिलीप सेठ और निर्वाचित युवा अध्यक्ष जीतू सोनी (झांसी) द्वारा राजू छाबड़ा को युवा प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए, राजू छाबड़ा ने कहा कि वह संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं और उनकी निष्ठा और ईमानदारी के साथ इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि वह स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा की नीति व विचारधाराओं को जनता के बीच पहुंचाने का काम करेंगे और अपने पिता सुभाष छाबड़ा के आशीर्वाद से ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने राजू छाबड़ा को बधाई देते हुए कहा कि वह उनकी क्षमताओं और निष्ठा पर पूरा विश्वास करते हैं और उन्हें इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post