रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- हिंडन एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया गया। राजस्थान से एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री का विमान गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से दूसरे विमान के द्वारा प्रधानमंत्री हरियाणा में कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रवाना हो गए।
हिंडन एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की सूचना पर जनप्रतिनिधि एवं भाजपा संगठन के पदाधिकारी हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी भूपेन्द्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजीतपाल त्यागी, विधायक संजीव शर्मा, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, एमएलसी दिनेश गोयल, पुलिस आयुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट अजय कुमार मिश्रा, जिलधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा संगठन के लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनसे सूक्ष्म चर्चा की और हरियाणा के लिए रवाना हो गए।