वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम का तीन दिन का अधिवेशन मुंबई में संपन्न हुआ




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम का 3 दिन का अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन आज 15 तारीख को संपन्न हुआ। अधिवेशन में 32 देशों के 1200 से अधिक उद्यमियों और व्यापारियों ने अपने उद्योग और व्यापार को प्रतिस्पर्धा के बजाय परस्पर सहयोग से आगे बढ़ाने पर बल दिया। गाजियाबाद से उपेंद्र गोयल, संजीव सचदेव, संजीव अरोड़ा और दुर्गेश कपूर ने हिन्दू इकोनॉमिक फोरम (गाजियाबाद चैप्टर) की ओर से कार्यक्रम में सहभागिता की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन पटेल सहित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अनेक प्रतिष्ठित विभूतियों ने उपस्थित गणमान्य प्रतिनिधियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने लगभग 70 मिनट के उद्बोधन में सभी उद्यमियों से उत्तर प्रदेश में निवेश और जनवरी में प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान का आह्वान किया। 

अगला अधिवेशन अगले साल अगस्त माह में एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया में होना तय हुआ। कार्यक्रम के सफल, व्यवस्थित और सुनियोजित आयोजन के लिए सभी आगंतुकों ने मुख्य आयोजक स्वामी विज्ञानानंद और आयोजन समिति के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post