◼️अधिकारियों को दिए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने रविवार को अपने सेक्टर-23 स्थित आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता स्थानीय लोग और पीड़ित पहुंचे। उन्होंने मंत्री नरेंद्र कश्यप के सामने अपनी समस्या रखी, तो नरेंद्र कश्यप ने तत्काल अधिकारियों को फोन पर वार्ता करते हुए जल्द से जल्द रुके कार्य पूरे करने और फरियादियों की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही हरियाणा से कश्यप निषाद संगठन के पदाधिकारी पहुंचे। इस दौरान एक पुस्तक का भी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नरेंद्र कश्यप ने विमोचन किया है।
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा जनसुनवाई रहे अधिकारियों की प्राथमिकता
उत्तर प्रदेश सरकार जिस प्रकार से जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। तो उनके मंत्री भी इसी तरह अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे। नरेंद्र कश्यप ने रविवार को जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह जनसुनवाई को लेकर गंभीरता दिखाएं। जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का समय रहते सही निस्तारण हो और फरियादियों को परेशान ना होना पड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद जनता दर्शन जैसे कार्यक्रम से बड़ी संख्या में लोगों को राहत प्रदान करते हैं। उसी प्रकार से प्रत्येक मंत्री अपना योगदान दे रहा है।
हरियाणा से आए कश्यप निषाद संगठन के पदाधिकारी ने की मंत्री नरेंद्र कश्यप से मुलाकात
गाजियाबाद आवास पर हरियाणा कश्यप निषाद संगठन के प्रदेश पदाधिकारी चतर सिंह कश्यप, सरपंच रणवीर कश्यप, जगदीश कश्यप, राजपाल कश्यप, तरसेम कश्यप, दलवीर कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी से भेंट कर कुशलक्षेम जाना एवं सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।