रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी के नेतृत्व में देश के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व विख्यात अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर सभी ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और 2 मिनट का मौन रखकर मनमोहन सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विनीत त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और देश के लोग डॉक्टर मनमोहन सिंह के योगदान को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉक्टर मनमोहन सिंह को राजघाट पर अंतिम संस्कार करने की अनुमति न देना उनकी कुंठित मानसिकता का परिचय है।
विजेंद्र यादव ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह देश और दुनिया के जाने-माने अर्थशास्त्री थे। उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में देश को जर्जर हालत से निकालकर एक मजबूत बुनियाद पर खड़ा करने का काम किया।
इस अवसर पर राजाराम भारती, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजकुमार गहरा, हरपाल सिंह, उदय सिंह पाल, सनी चौधरी, अरविंद बबलू शर्मा, दीपक रहमान, राम और मोहन सिंह आदि साथी मौजूद रहे।