जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में रोटरी वरदान ब्लड बैंक के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- इंदिरापुरम स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में रोटरी वरदान ब्लड बैंक के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में इंट्रेक्ट क्लब ऑफ़ जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल एवं रोटरी क्लब ऑफ़ गाज़ियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीजी रो० प्रशांत राज शर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एजी रो० अनूप गुप्ता भी उपस्थित रहे। जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल हर 6 महीने में ऐसे कैम्प का आयोजन करता है, जिसका उद्देश्य समाज कल्याण करना और विद्यालय के छात्रों के अंदर समाज सेवा की भावना जागृत करना है।

इंटरेक्ट क्लब ने पूरे सप्ताह ब्लड डोनेशन पर नुक्कड़ नाटक, रैली, जागरूकता अभियान आदि का आयोजन किया, जिसके फलस्वरूप कैम्प में आज 41 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन जे. के. गौड़, पीडीजी अशोक अग्रवाल, रो० सुरेंद्र शर्मा, विद्यालय के डायरेक्टर वरुण गौड़, प्रधानाचार्या निधि गौड़ उपस्थित रहे।

चेयरमैन जे.के. गौड़ ने कहा कि रक्त दान महादान है और एक इंसान एक यूनिट रक्त देकर तीन व्यक्तियों को जीवन दान देता है और रक्तदान करने से स्वयं भी स्वस्थ रहता है। विद्यालय के डायरेक्टर वरुण गौड़ एवं प्रधानाचार्या श्रीमती निधि गौड़ ने भी रक्तदान किया।

ब्लड डोनेशन कैंप में इंटरेक्ट क्लब टीचर इंचार्ज श्रीमती ज्योत्सना, इंट्रेक्ट क्लब प्रेसिडेंट अद्विका सिंघल, जेडआईआर अदिति मित्रा, आरुष, दिविशा, गौरिका, अन्वि, रव्तेज, वीरा, अनहद, अनन्या, हर्षित आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post