ॐकार का उच्चारण करते हुए स्वयं में शक्ति को उत्पन्न करें: सुधांशु जी महाराज





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- ध्यान साधना सत्र गाजियाबाद में उपस्थित साधकों को बोलते हुए परम पूज्य महाराजश्री ने कहा कि सभी ओर शान्ति और प्रेम को फैलाते हुए महसूस करें। सर्वव्यापी भगवान को याद करते हुए उनकी कृपा को अनुभव करें और धन्यवाद दें। उस परम पिता का ध्यान कीजिए और खुद को उस आसमान में लेकर जाएं जहां परमात्मा का वास हो।

सुधांशु जी महाराज जी ने कहा कि ॐकार का उच्चारण करते हुए स्वयं में शक्ति को उत्पन्न करें। माथे पर ध्यान टिकाकर खुद को शान्त करते जाएं। आनंदपूर्ण और खुश होकर भीतर शक्ति को महसूस करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post