रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- प्रताप विहार स्थित श्रीबालाजी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास अमित आनंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की जीवन कथा का वर्णन किया। उन्होंने कृष्ण जन्म कथा, पूतना वध, यशोदा मां के साथ बालपन की शरारतें, भगवान श्रीकृष्ण का गो प्रेम, कालिया नाग मान मर्दन, माखन चोरी गोपियों का प्रसंग सहित अन्य कई प्रसंगों का कथा के दौरान वर्णन किया।
कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए बताया कि 7 कोस लंबे चौड़े कालिकाल के देवता गोवर्धननाथ को 7 वर्ष के कन्हैया ने अपने सबसे छोटी उंगली में 7 दिनरात अपनी अंगुली पर रखा। भगवान धारण किए रहे इंद्र देव का अभिमान तोड़ा।
इस अवसर पर यजमान विकास बंसल ने परिवार के साथ व्यास पूजन किया और कथा का श्रवण किया। पार्षद संतोष सिंह राणा, दादरी के पूर्व नगर महामंत्री तरुण शर्मा, नीरज गुप्ता, विवेक अग्रवाल, नरेंद्र चंदीला, विजय गर्ग, शालिनी गर्ग, निशा गोस्वामी सहित काफी संख्या में भक्तजनों ने कथा का श्रवण किया।