अमित्र फ़ाउंडेशन्स द्वारा नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज सिहानी की छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर एवं जूते वितरित किए





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- अमित्र फ़ाउंडेशन्स द्वारा नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज सिहानी की अल्प सुविधा संपन्न छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर एवं जूते वितरित किए गए। इस कार्य को अमित्र फ़ाउंडेशन्स के संकल्प "आओ कुछ बेहतर करें" के अंतर्गत सम्पन्न किया गया।

कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती सत्यवीर कौर ने बताया कि कई छात्राएं ठंड में भी कॉलेज में बिना स्वेटर व फटे जूतों के आ रही थीं, जिस पर अमित्र फ़ाउंडेशन्स से संपर्क किया गया और लगभग 42 छात्राओं को स्वेटर और जूते प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अमित्र फ़ाउंडेशन्स की टीम, सचिव अंजू उपाध्याय एडवोकेट, एग्जीक्यूटिव संजय दाधीच, राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल बत्रा एडवोकेट उपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष श्रीमती पप्रधाधानाचार्य श्रीमती सत्यवीर कौर द्वारा फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post