रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- आतंकवाद विरोधी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी ने पूर्व जरनल वीके सिंह को मिज़ोरम का राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी। इस अवसर पर समाजसेवी गगन सिंह, गुरुद्वारा दशमेश दरबार के प्रधान सरदार जुझार सिंह और एडवोकेट मनप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।
सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी ने कहा कि पूर्व जरनल वीके सिंह की नियुक्ति मिज़ोरम के राज्यपाल के रूप में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अपने लंबे और समृद्ध सैन्य और राजनीतिक जीवन में देश की सेवा की है। उनकी नियुक्ति से मिज़ोरम के लोगों को लाभ होगा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूर्व जरनल वीके सिंह को उनके नए पद पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।