भाजपाई गाजियाबाद में 28 दिसंबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का करेंगे विशाल स्वागत


 


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भाजपा के महानगर अध्यक्ष एवं सदर विधानसभा के विधायक संजीव शर्मा के नेतृत्व में 28 दिसंबर को विजय नगर एनएच 9 पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत प्रातः 10 बजे किया जाएगा। इस विशाल स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं सभी जनप्रतिनिधि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करने पहुंचेंगे। विशाल स्वागत समारोह की तैयारी हेतु भाजपा के नेहरू नगर स्थित कार्यालय पर एक तैयारी बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक में तैयारी बैठक का जायजा लेने क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स पहुंचे। बैठक में संजीव शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं महानगर पदाधिकारी को चर्चा वार्ता कर जिम्मेदारी सौंपी। 

बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स, विजेंद्र नागर, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी,उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष उदिता त्यागी, कुलदीप त्यागी , संदीप त्यागी,संजय कांत शर्मा, संजीव झा, चमन चौहान एवं सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाएंगे।  गाजियाबाद पहुंचने पर उनका स्वागत होना है। स्वागत के दौरान वह मंच पर आकर सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post