भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन





रिपोर्ट :- अजय रावत 

नई दिल्ली :- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद शाम 8:06 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

डॉ मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के 13वें प्रधानमंत्री थे। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी ने शोक व्यक्त किया है। कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई है। साथ ही 27 दिसंबर को होने वाले सभी प्रोग्राम भी कैंसिल कर दिए गए हैं।

राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं। AIIMS के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। प्रियंका गांधी AIIMS पहुंच चुकी हैं। सोनिया गांधी भी थोड़ी देर में अस्पताल पहुंच रही हैं।

AIIMS ने निधन पर बुलेटिन जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि डॉ मनमोहन सिंह को रात 8:06 बजे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। पूरे प्रयास के बावजूद उन्हें बचा नहीं जा सका। उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण रात 9:51 बजे पर उनका निधन हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post