रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गजराज सिंह ने प्रेस को संबोधित किया और 9 दिसंबर को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष में ब्लड डोनेट कैंप लगाने की घोषणा की।
इस कार्यक्रम में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी ने अध्यक्षता की और पूर्व विधायक गजराज सिंह, बिजेंद्र यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह ब्लड डोनेट कैंप जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सोनिया गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया जा रहा है और इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है।