न्यू घोंडा इलेविन ने भारतीय क्रिकेट क्लब को 29 रन से हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- आईपीएल टी 20 सेवन के लीग मैच में न्यू घोंडा इलेविन ने भारतीय क्रिकेट क्लब को 29 रन से मात दी। न्यू घोंडा इलेविन ने 20 ओवर में 189 रन बनाने के बाद भारतीय क्रिकेट क्लब को 160 रन पर ही रोक दिया। मैच गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। टॉस न्यू घोंडा इलेविन ने टॉस जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गयार्। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए। सबसे अधिक 47 रन पंकज सिंह ने बनाए।

वरूण गौड ने 37, दीपक खटाना ने नाबाद 36 रन व हर्ष गौड ने 23 रन का योगदान दिया। अमित जौहरी ने 3 विकेट लिए। वहीं गिरधर रौतेला व विकास चमौली कोे 2-2 विकेट मिले। 190 रन के लक्ष्य का पीछाकरते हुए भारतीय क्रिकेट क्लब 6 विकेट पर 160 रन ही बना पाया। रणवीर सिंह ने  72 रन की पारी खेली और नॉट आउट रहे फिर भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। वंश ने 31 रन का योगदान दिया। भारत गौड ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भारत गौड पुरस्कार दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post