रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- 21 वां शहीद राम प्रसाद बिस्मिल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज टी एन एम ट्रस्ट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए एक अन्य मैच में टी एन एम क्रिकेट एकेडमी ने वी वी आई पी इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट को 88 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
टॉस वी वी आई पी इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट के मोहित पाल ने जीता ओर टी एन एम क्रिकेट एकेडमी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टी एन एम क्रिकेट एकेडमी के अविजित त्यागी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 बॉल पर 11 चौक्के और 9 छक्कों की मदद से 147 रन बनाये, कप्तान इंजिमाम ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 59 रनों का योगदान दिया, टी एन एम क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 311 रन बनाये।
वी वी आई पी इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट के मोहित पाल ने 5 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट लिए, दिनेश ने 2 खिलाडियों को आउट किया। टी एन एम क्रिकेट एकेडमी के 311 रनो का पीछा करते हुए वी वी आई पी इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट की पूरी टीम 223 रनों पर आउट हो गई और 88 रनों से मैच को हार गई।
वी आई पी इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट के मोहित पाल ने 43 बॉल पर 60 रन और आयुष चौधरी ने 63 बॉल पर 52 रन बनाए, शिवम् ने भी आउट होने से पहले ताबड़तोड़ 26 बॉल पर 5, चौक्के और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए।
टी एन एम क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज संजोग पॉल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 35 रन देकर 7 विकेट लिए, इसमें उनकी एक हैट्रिक भी शामिल रही।
संजोग पॉल को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मैच में अंपायरिंग सत्येंद्र कुमार और विनय पंडित ने की स्कोरिंग की जिम्मेदारी आयुष शर्मा ने निभाई।