संजीव शर्मा की जीत व मत प्रतिशत प्राप्ति का दावा सौ फ़ीसदी सत्य रहा: सरदार एसपी सिंह





रिपोर्ट :- अजय रावत 

ग़ाज़ियाबाद :- भाजपा के पूर्व महानगर संयोजक व अल्पसंख्यक आयोग उ०प्र० के पूर्व सदस्य सरदार एस पी सिंह ने शहर उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। 

श्री सिंह ने बुधवार को चुनाव के बाद ही विश्लेषण करते हुए दावा किया था कि उपचुनाव में वोटिंग बेशक 33 प्रतिशत रहा है जोकि काफ़ी कम है फिर भी भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को लगभग 65 प्रतिशत मत मिलेंगे और शेष अन्य दलों के प्रत्याशियों को मिलेंगे। 

मतगणना के बाद श्री सिंह का दावा सत्य हुआ है, भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को कुल मतदान के 65 प्रतिशत मत मिले व 70हजार मतों से शानदार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। श्री सिंह ने दावा किया है कि संजीव शर्मा शहर की जनता के सुख दुख में साथ रहकर क्षेत्र के विकास के लिए और बेहतर काम करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post