रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- रामलीला मैदान घंटाघर में विश्व विख्यात संत एवं समाज सुधारक पूज्य सुधांशु जी महाराज के 4 दिवसीय विराट भक्ति सत्संग कार्यक्रम के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम एवं भण्डारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाराज जी के सैकडों शिष्यों ने भाग लिया।
गाज़ियाबाद मण्डल के प्रधान सुरेन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि प्रवचन कार्यक्रम 5 दिसम्बर से शुरू होकर 8 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सुबह 9 से 11 बजे तक ध्यान साधना एवं सायंकाल 4:30 से 6:30 बजे तक महाराज श्री द्वारा प्रवचन कार्यक्रम होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जो भक्तगण महाराज श्री से दीक्षा लेना चाहते हैं, वे 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दीक्षा ले सकते हैं।
इस कार्यक्रम में अजय शर्मा प्रदेश संयोजक भारतीय जनता पार्टी, राजेश गम्भीर संयोजक विश्व जागृति मिशन दिल्ली, सतीश शर्मा प्रधान पूर्वी दिल्ली, सतेन्द्र सिंह महामंत्री, राजकुमार दिवाकर कोषाध्यक्ष, शिशुपाल गंगवार संगठन मंत्री, अरविन्द चौहान, राजकुमार शर्मा एवं रवीन्द्र शर्मा आदि ने भाग लिया।