गाजियाबाद रॉयल्स ने लीजेंडस प्रीमियर लीग का सीजन 2 जीता, फाइनल में गाजियाबाद टाइटंस को 30 रन से हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गाजियाबाद रॉयल्स ने लीजेंडस प्रीमियर लीग का सीजन 2 जीत लिया। फाइनल में टीम ने गाजियाबाद टाइटंस को 33 रन से मात दी। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर हुए फाइनल में टॉस गाजियाबाद टाइटंस ने जीता और गाजियाबाद रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। गाजियाबाद रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 193 रन बनाए। अजीत मलिक ने सबसे अधिक 47 रन 26 गेंद पर बनाए। धीरज त्यागी ने 33, मोमीन चौधरी ने 25, रोशन ने 22 व मोहित राठी ने 20 रन का योगदान दिया। पुनीत कुमार ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। 

अरूण गुप्ता ने 2 ओवर में 21 रन देकर व निशांत ने 3 ओवर में 34 रन देकर 2-2 विकेट लिए। 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजियाबाद टाइटंस 20 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन ही बना पाया और 30 रन से फाइनल हार गया। निशांत ने 46 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाए। मोहम्मद आरिफ ने 22 व रोहित ने 21 रन का योगदान दिया। अजीत मलिक ने 3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। तरूण गुप्ता ने 4 ओवर में 23 रन देकर व हिमांशु शर्मा ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुुरस्कार अजीत मलिक, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार निशांत जैन व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार विक्रांत ठाकुर को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post