गाजियाबाद के विज्यांश चौधरी ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- अजय प्रमुख के छोटे बेटे विज्यांश चौधरी ने 4 से 7 जून 2026 तक आयोजित 30वीं प्री यू.पी. स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 600 में से 571 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता। और विज्यांश चौधरी,हर्षित कर्दम व रूद्र कर्दम ने गाजियाबाद शूटिंग क्लब, कवि नगर, गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। 

यह प्रतियोगिता प्रोमिथियस स्कूल, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में आयोजित हुई। इससे पहले भी विज्यांश चौधरी ने सीबीएसई खेल प्रतियोगिताओं में जिला एवं राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक ( सिल्वर मेडल) तथा एसजीएफआई में स्वर्ण पदक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विज्यांश की इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गाजियाबाद जिले का नाम गौरवान्वित किया है। हम उसके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post