रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने अपने राष्ट्रीय कार्यालय में अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती बनाई सबसे पहले पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उसके बाद उन्होंने शहीद रामप्रसाद बिस्मिल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शहीद राम प्रसाद बिस्मिल भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी और प्रसिद्ध कवि थे। उनका जन्म 11 जून 1897 को उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वे हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे और 1925 के प्रसिद्ध काकोरी कांड के मुख्य योजनाकारों में शामिल थे।
देशभक्ति से ओत-प्रोत उनकी रचनाएँ युवाओं में स्वतंत्रता की अलख जगाती थीं। "सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है" जैसी अमर पंक्तियाँ आज भी देशभक्ति की भावना को प्रबल करती हैं। भारत माता की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते हुए उन्हें 19 दिसंबर 1927 को गोरखपुर जेल में फाँसी दे दी गई। इसके कुछ समय बाद काकोरी कांड में शामिल उनके साथियों अशफाक उल्ला खान ठाकुर रोशन सिंह राजेंद्र सिंह लहरी को भी फांसी दे दी गई थी।
इस अवसर पर आबिद बेग, मुकेश शर्मा, महेश पांडे, अनिल श्रीवास्तव, सोनू जाटव, सत्येंद्र यादव, दीपक पाल, रिंकू प्रजापति, रोहित कश्यप, नसरुद्दीन मलिक, विवेक राणा, अक्षय कुमार, दीपक वर्मा, संजय कुमार, विकास सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।