लोनी के विकास कार्यों ने पकडी रफ्तार: रंजीता धामा





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- राष्ट्रीय लोकदल की लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने वार्ड 9 , वार्ड 37 व वार्ड  23 की संगम विहार कालोनी, विकास कुंज, केशव नगर, सोनिया नगर आदि कालोनियों मे लगभग 3 करोड 70 लाख रूपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर कालोनीवासियों ने लोनी नगरपालिका अध्यक्ष का ढोल- नगाडों के साथ फूल -माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। लोनी की जनता को मिली बडी सौगात लोनी नगरपालिका ने बेहटा नहर की सफाई के लिये खरीदी पोकलेन मशीन दुरूस्त होगी नहर की सफाई व्यवस्था आने वाले समय मे दिन-प्रतिदिन हुआ करेगी नहर की सफाई।

लोनी नगरपालिका अध्यक्ष ने हजारों की भीड के साथ किया कैंप कार्यालय पर पोकलेन मशीन का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया उद्घाटन विधिवत रूप से पूजा-पाठ कराते हुये मंत्रोंच्चार के साथ हुई पूजा अर्चना। रंजीता धामा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है, जिससे आने-जाने में सुविधा बढ़ेगी, स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्र का समग्र विकास तेजी से आगे बढ़ेगा। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्य कराना लोनी चेयरमैन  की जनसेवा और क्षेत्र वासियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

क्षेत्र की जनता ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी व्यक्त की और विकास कार्यों के लिए  चेयरमैन रंजीता मनोज धामा जी का आभार प्रकट किया व रंजीता धामा व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा का मुँह मीठा कराकर धन्यवाद दिया व मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की । 
*लोनी नगर पालिका निरंतर विकास, जनहित और बेहतर सुविधाओं की दिशा में कार्य करती रही है।

इस अवसर पर कामू सभासद, पिंटु सभासद मोनू सभासद , मुकेश पाल, मुनव्वर, इमरान, इरफान, दीपक बालियान, छोटू सूद, सचिन चौधरी, अजय शर्मा, पूरण सिंह कश्यप, अमन कुमार, डा ° शकील, तरूण मान , भूरे, जोंटी वाल्मीकि, अरूणा कुमारी, रानी,भारती ,सरोज ,कुसुम, उमा देवी, नाजिया, राजेंद्री देवी, ममता सिंह, विमला देवी , नीरज, दिलीप भाई, टीटू पंडितजी, चक्की वाले पंडितजी, नीरज सहरावत , दीपक नैन , सोहनवीर चौधरी, परवल चौधरी, बंटी फौजी, कर्मवीर, रामबीर, सचिन चौधरी,हीरालाल सहित सैकड़ों की संख्या मे कालोनीवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post