◼️मरम्मत के कार्यों पर भी रखे नजर अधिकारी: नगर आयुक्त
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक लगातार शहर में चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं इसी क्रम में नगर आयुक्त द्वारा निर्माण कार्यों का जायजा लिया मोहन नगर जोन अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया, सिटी तथा मोहन नगर जोन के सड़क निर्माण फुटपाथ निर्माण के कार्यों का जायजा लिया गया नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण से निगम अधिकारियों की रफ्तार भी बढ़ रही है अवर अभियंता से लेकर विभाग अधिकारी भी चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए दिखाई दे रहे हैं, नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण से विभागों में खलबली मची हुई है, कार्यों की मॉनीटरिंग भी प्रबल हो रही हैl
नगर आयुक्त द्वारा औचक निरीक्षण के क्रम में विशेष रूप से मोहन नगर जोन के कार्यों का जायजा लिया गया हिंडन एयर फोर्स से लेकर मोहन नगर चौराहा, हिंडन एयर फोर्स से लेकर भोपुरा, हिंडन एयर फोर्स से लेकर एलिवेटेड रोड का जायजा लिया गया अधिकारियों की टीम भी मौके पर तेजी से पहुंची, मुख्य मार्ग के साथ फुटपाथ का जायजा लिया गया, फुटपाथ के साथ-साथ ग्रिल साइड पटरी का भी जायजा लिया, नागद्वार से लेकर एलिवेटेड मार्ग को देखकर नगर आयुक्त ने संतुष्टि जाहिर की वही सी एम ग्रिड के अंतर्गत मोहन नगर चौराहे से हिंडन एयर फोर्स तक चल रही कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए मरम्मत के कार्यों को तत्काल प्रभाव से करने के लिए कहा जिसमें टूटी हुई ग्रिल को तत्काल ठीक करने के लिए निर्देशित किया गया, मौके पर मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता निर्माण विपुल, अवर अभियंता विनोद व निर्माण विभाग के सुपरवाइजर व टीम उपस्थिति रहे l नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण से गाजियाबाद नगर निगम के सभी विभाग अलर्ट मोड में है प्रतिदिन शहर हित में अधिकारियों का निरीक्षण जारी है।
नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान साइड पटरी, फुटपाथ,डिवाइडर, ग्रिल और चौराहों के मरम्मत कार्यों में अनदेखी न करने और तत्काल प्रभाव से मरम्मत के कार्यों में तेजी लाने के लिए कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया।