अधिक से अधिक लोग राष्ट्रीय लोक अदालत में करायें अपने वादों का निस्तारण: जिला जज





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं व्यापक जनजागरूकता के उद्देश्य से शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश के आवासीय परिसर से जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद विनोद सिंह रावत द्वारा जागरूकता रैली /पद यात्रा में प्रतिभाग किया। यह पद यात्रा जनपद न्यायाधीश के आवासीय परिसर से नेहरू स्टेडियम गेट नम्बर 2 पर समाप्त हुई। यह जागरूकता रैली/पद यात्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजियाबाद के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व, उपयोगिता तथा सरल एवं त्वरित न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूक करना रहा।

यह जागरूकता रैली/पद यात्रा में मुख्य रूप से श्रीमती नेहा बनौधिया सचिव डीएलएसए, न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी समेत स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति अपनी सहभागिता एवं उत्साह व्यक्त किया। जिला जज विनोद सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन को सुलभ, त्वरित एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों के निस्तारण हेतु सहभागिता करने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post