प्रथम स्वतंत्रता संग्राम दिवस पर शहीदों को श्रृद्धांजलि


     


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) द्वारा 1857 की क्रान्ति के शहीद क्रांतिकारियों को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय सुभाषिनी ऑफसेट, जगदीश नगर, गाजियाबाद पर श्रृद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रृद्धांजलि सभा की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यर्पण कर की गयी। 

श्रृद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सत्येंद्र यादव ने कहा अंग्रेजों के अत्याचार को समाप्त करने के लिए भारत माता को  गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए सम्पूर्ण भारत वर्ष में संगठित तौर पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में हुआ। आज हम मंगल पांडे, झाँसी की रानी, तात्या टोपे, बहादुर शाह जफर समेत भारत माता की बलि बेदी पर चढ़ गये करोड़ों भारत माता के लालों को नमन् करते हैं, और प्रण लेते है कि शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे देश के एक-एक नागरिक को जागृत कर देश सेवा के लिए प्रेरित करेंगे। 
 
श्रृद्धांजलि सभा में शहीदों को श्रृद्धांजलि देते हुए पार्टी प्रभारी (उत्तर प्रदेश, बिहार) अनिल सिन्हा ने कहा अंग्रेजों ने भारतीयों पर इतना घोर अत्याचार किया जो विश्व के इतिहास में कहीं नहीं मिलता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम गदर क्रांति को दबाने के लिए विश्व की इस सभ्य अंग्रेज कौम ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए लगभग दो करोड़ भारतीयों के जीवन को समाप्त कर दिया था, अनेक गाँवों में एक भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा था। 
 
इस मौके पर बोलते हुए पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने कहा कि 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की शुरुआत मंगल पांडेय नामक एक सैनिक ने की थी जब मंगल पांडेय को यह पता चला कि उन्हें दिये जाने वाले कारतुसों में चर्बी का प्रयोग किया जा रहा है तो उन्होंने अपना विरोध अंग्रेजी सेना के कमांडर को जताया जिसे मानने से कमांडर ने साफ इंकार कर दिया और मंगल पांडेय को कमांडर के खिलाफ जाकर सशस्त्र क्रान्ति का आहवान करना पड़ा इसी दौरान मंगल पांडेय लड़ते हुए शहीद हो गए। 
 
इस अवसर पर मुख्य रुप से ,अनिल सिन्हा, राजेन्द्र गौतम, दीपक वर्मा सत्येंद्र यादव मनोज कुमार शर्मा होदिया राजीव गौतम गोपाल सिंह पवन सक्सेना सुनील दत्त नेताजी राजेश कुमार वीरेंद्र पाल सिंह जितेंद्र जी  डॉ सुरेश श्रीमती शांति देवी श्रीमती रेनू सिंह राजेंद्र जी कृष्ण कुमार संजय कुमार मयंक नितिन त्यागी अशोक कुमार मनीष कुमार बलजीत दादा सतपाल जी श्रीमती विमला , घसीटा जी आदि मुख्य रुप से शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post