श्री राधे कृष्ण क्रिकेट क्लब ने डीडी जायंट स्लैयर्स को 41 रन से हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल स्टेडियम पर खेले जा रहे एसबी ब्लैसिंग टी 20 ब्लास्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में श्री राधे कृष्ण क्रिकेट क्लब का मुकाबला डीडी जायंट स्लैयर्स से हुआ। मैच श्री राधे कृष्ण क्रिकेट क्लब 41 रन से विजयी रहा।  श्री राधे कृष्ण क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 206 रन बनाए। धूपबाला ने 35 गेंद पर नाबाद 70 रन की पारी खेली जिसमें 8 चौके व 3 छक्के शामिल थे।  रविश वर्मा ने 16 गेंद पर नाबाद 27 रन बनाए जिसमें 4 चौके लगाए। 

कप्तान धीरज कुमार ने 36 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 50 रन का योगदान दिया। बृजेंद्र वीर त्यागी ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुएं डीडी जायंट स्लैयर्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 165 रन ही बना पाया। कप्तान श्री देव ने 33 गेंद पर 5 चौकों व 2 छक्कों की मदद से सबसे अधिक 47 रन बनाए। लक्ष्य गर्ग ने 36 व सुमित निश्चल ने 20 रन का योगदान दिया। सेराज खान ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए। अमित शर्मा कोे 2 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से धूपबाला को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post