रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भाजपा के वरिष्ठ नेता और समरकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने अपने प्रतिष्ठान पर भाजपा संगठन की नवगठित टीम का जोरदार स्वागत किया। नवरात्रि पर भाजपा टीम के नये महामंत्री प्रदीप चौहान बाल्मीकि, गौरव चौपडा, पंकज भारद्वाज और उपाध्यक्ष भानू शिशोदिया, महेन्द्र यादव, अमित रंजन तथा युवा नेता मोनू त्यागी सहित सभी ने समरकूल प्रतिष्ठान में स्थित माता रानी के मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
तथा पंडित दिलिप शास्त्री की आचार्य टीम ने मंत्रोच्चार के साथ भाजपा की समस्त टीम का तिलक किया तथा संजीव कुमार गुप्ता के द्वारा सभी का पुष्पमाला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया तथा समस्त टीम के उज्जवल कार्यकाल की मनोकामना की।