श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी समन्वय का आयोजन हुआ




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल गाजियाबाद 1 में विश्व विज्ञान दिवस के उपलक्ष में विज्ञान प्रदर्शनी समन्वय का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी समन्वय में स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शनी का उदघाटन मुख्य अतिथि डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेश के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. पी. शर्मा, विशिष्ट अतिथि  विद्यालय के  रीजनल इंचार्ज एस. दिलीप कुमार, जोनल डीन पी शिवा ने किया। सभी ने बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्टस को देखा और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। 

अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनका आत्मविश्वास बढता है, जिससे सफलता प्राप्त होती है। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल की प्रधानाचार्या दीप्ति शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि स्कूल का उददेश्य बच्चों का सर्वोंगीण विकास करना है। इसी के चलते स्कूल द्वारा शिक्षा के साथ खेल व अन्य गतिविधियां भी निरंतर कराई जाती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post