7 दिन में बढ़ा हुआ गृहकर वापस नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी उतरेगी सड़कों पर: वीरेंद्र यादव





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- समाजवादी पार्टी गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने एक बयान में बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा बेतहाशा गृहकर वृद्धि से महानगर के 6 लाख व्यापारी, नागरिक और कमजोर वर्गों के गृह स्वामी पीड़ित और प्रभावित हैं लगातार प्रयास करने तथा नगर निगम की अधिकारियों और महापौर से अप्रत्याशित बढ़े हुए कर को वापस लेने की मांग करने के बाद भी नगर निगम द्वारा बढ़ा गृह कर वापस नहीं लिया जा रहा है जबकि वर्तमान सरकार में उत्तर प्रदेश के दो मंत्री पांच विधायक और 75 पार्षद गाजियाबाद के ही निवासी हैं उनकी उदासीनता के कारण नगर निगम भी उदासीन बना हुआ है।
         
महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने कहा कि यदि नगर निगम 7 दिन में बढ़ा हुआ गृहकर वापस नहीं लेता तो समाजवादी पार्टी गाजियाबाद नगर निगम का घेराव और चक्का जाम करने पर मजबूर होगी, हम शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करते हैं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह के अस्त्र का पालन करते हुए मांग करेंगे की गृह कर वृद्धि को जनता को राहत प्रदान करने के लिए वापस लेना अति आवश्यक है, किसी प्रकार की अव्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post