रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- संजयनगर सेक्टर 23 स्थित श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मंदिर द्वारा रविवार को वार्षिक रथ यात्रा का आयोजन किया गया। रथ यात्रा का संजयनगर सेक्टर 23 में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। अभिषेक, शांति धारा व 108 श्री ज्ञात सागर की आहर चर्या के पश्चात रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। महिला मंडल द्वारा मंगलचारण किया गया व बाहर से आए श्रद्धालुओं का पटका पहनाकर व तिलककर स्वागत किया गया। मुनिश्री ने जीवन की यात्रा नामक ग्रंथ का विमोचन किया। मुनिश्री ने कहा कि मुनि बस के ड्राइवर के समान ही श्रद्धालुओं को उनकी मंजिल यानि भगवान के द्वार तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि जांे भी मनुष्य धर्म रूपी नौका में सवार होेकर उसे सयंम रूपी पतवार से खेता है, वह ही संसार रूपी भव सागर से पार हो जाता है यानि जन्म-मरण के चक्र से छूट जाता है।
रथ यात्रा में विशेष सौभाग्य प्राप्त करने वालों में खवासी प्रमोद जैन, मनोज जैन, मुकुल जैन, सारथी आदर्श जैन परिवार, कुबेर वीरदमन जैन, दिव्यांश जैन, क्षितिज जैन परिवार, इंद्र 1 नीरज जैन, मुकुल जैन परिवार, इंद्र 2 नीरज कुमार जैन शोभित जैन गौर कैसकेड, बग्गी ’सुनील जैन सम्यक जैन, मुनि श्री ज्ञात सागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन सुनील जैन सम्यक जैन परिवार रहे। मंच संचालन प्रद्युम्न जैन ने किया। बालब्रह्मचारिणी मां श्री कौशल इस बार पिछले 25 वर्षों में पहली बार संजय नगर जैन मंदिर की रथयात्रा में स्वास्थ्य कारणों से उपस्थित नहीं हो सकी। अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, मंत्री हरीश जैन व उपाध्यक्ष सुमित जैन ने सभी का स्वागत किया। श्री दिगंबर महिला समिति, चंद्रप्रभ महिला मंडल व श्री महावीर युवा मंडल ने रथ यात्रा में विशेष सहयोग दिया।