हमारी एकता से ही हमारी आने वाली पीढी का भविष्य उज्जवल होगाः महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज


◼️सकल हिंदू समाज द्वारा नई बस्ती नंदग्राम में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज 



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- सकल हिंदू समाज द्वारा रविवार को नई बस्ती नंदग्राम में विराट हिंदू सम्मंेलन का आयोजन किया गया। विराट हिंदू सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाईप लाइन रोड मकरेडा के महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज रहे। मुख्य वक्ता के रूप में विभाग सह सम्पर्क प्रमुख मनमीत व भाग कार्यवाह 2 के अभिषेक शामिल हुए। मुख्य अतिथि महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने हिंदू सम्मेलन का दीप प्रज्जवलित कर उदघाटन किया। 

उन्होंने कहा कि सकल हिंदू समाज का एक हो जाना ही आज की सबसे बडी आवश्यकता है। हम सभी हिंदू एक हैं और सभी एक ही ईश्वर की संतान हैं। कोई भी छोटा-बडा नहीं है, फिर भी हम जातिवाद के बंधन में बंधे हुए हैं। इसी कारण आज भारत में ही हिंदुओं की दुर्दशा हो रही है और हिंदू धर्म के खिलाफ तरह-तरह के षडयंत्र रचे जा रहे हैं। हमें इस बात का ध्यान रखना है कि हमारी एकता से ही हमारी आने वाली पीढी का भविष्य जुडा है। हमारे एक होने से हमारी आने वाली पीढी का भविष्य उज्जवल होगा। अगर हम एकजुट नहीं हुए तो हमारी आने वाली पीढी हमें कभी भी माफ नहीं करेगी। 

अतः सभी हिंदू जातपात व उंच-नीच को छोडकर एक हों, तभी भारत पुनः विश्व गुरू बनेगा और हमारा भविष्य भी उज्जवल होगा। मुख्य वक्ता विभाग सह सम्पर्क प्रमुख मनमीत व भाग कार्यवाह 2 के अभिषेक ने भी ह्रिंदुओं से एकजुट होने की अपील की। सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेद्र मिश्रा, अनुज त्यागी, सचिव अविनेत्रा, सह सचिव संतोष शर्मा आदि ने महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज का स्वागत किया। संचालन संदीप त्यागी व वीरेंद्र कुशवाहा ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post