रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- एचएमवी आईपीएल सीजन 12 में वाईआईपीएल चैंपियन व रोरिंग टाइगर्स के बीच हुए मैच में वाईआईपीएल चैंपियन 23 रन से विजयी रही। बल्लेबाजी व गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने पर धीरज पटवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, जिसमें वाईआईपीएल चैंपियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धीरज पटवाल की 58 रन व अजय रावत की 55 रन की पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 196 रन बनाए।
धीरज पटवाल ने अपनी पारी में 11 चौके व 1 छक्का तथा अजय रावत ने 9 चौके व 1 छक्का लगाया। रोरिंग टाइगर्स की ओर से सूरज सिंह कंदारी व हंसराज ने 2-2 लिए। रोरिंग टाइगर्स के लिए चंदन खंडूजा ने 60 रन व प्रमोद कुमार की 54 रन की पारी खेली। इसके बवजूद टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन ही बना सकी जिसके कारण उसे मैच में 23 रन से हार का सामना करना पडा। लक्ष्मण मेहरा ने 3 धीरज पटवाल, विजय धावनी व जसदेव ने 1-1 विकेट लिया।