रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में रहने वाले तन्मय दोहरे ने जेईई मेंस की परीक्षा में 98.17 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने माता पिता सहित पूरी गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी का नाम रोशन किया है। गुलमोहर एन्क्लेव के सी4/413 में रहने वाले तन्मय अभी डीपीएस इंदिरापुरम में इंटरमीडिएट में पढ़ रहे हैं और अपनी परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने इंदिरापुरम स्थित डीपीएस से ही हाईस्कूल 98 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी। तन्मय के पिता अरविंद कुमार दोहरे जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और वर्तमान में गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के आरडब्लूए में सचिव के पद पर तैनात हैं। माता मंजू दोहरे समाजशास्त्र से एमए हैं और फिलहाल अपना घर संभाल रही हैं।
तन्मय की बड़ी बहन मयंका दोहरे कनाडा में जे एस एस एकेडमिक से इंजिनयरिंग करके वहीं सेटल्ड हैं। दूसरी छोटी बेटी जोशिका दोहरे ने पुणे से एलएलबी करके कनाडा से एलएलएम किया और कनाडा में ही मल्टी इंटरनेशनल कम्पनी में लीगल एडवाइजर के रूप में तैनात हैं। तन्मय ने बताया कि वह स्वयं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए आई )से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। तन्मय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु और माता-पिता को दिया है। इस अवसर पर आरडब्लूए के अध्यक्ष विजेंद्र गिरी, पूर्व अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी,नीलम गर्ग, गौरव बंसल, अनुजा बंसल, राहुल यादव ने तन्मय को बुके देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आरडब्लूए के अध्यक्ष विजेंद्र गिरी और पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि सोसायटी के बच्चे लगातार तरक्की कर रहे है जिससे सोसायटी का नाम रोशन हो रहा है। ऐसे बच्चे अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। तन्मय के घर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।