हिन्दुओ की मुख्य चुनौती शत्रु बोध न होनाः महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज


◼️नंदग्राम में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि रहे महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा नंदग्राम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिंदू सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी के पीठाधीश्वर महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज व मुख्य वक्ता वक्ता डॉ सुबहसु गर्ग रहे। हिंदू सम्मेलन के मुख्य अतिथि महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि आज हिंदुओं पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। इसका एकमात्र कारण हिंदुओं का एकजुट ना होना है। हिंदुओं की मुख्य चुनौती शत्रु बोध न होना है। हिंदुओं के खिलाफ षडयंत्र रचे जा रहे हैं और इस पर भी हिंदू सब कुछ जानते हुए भी अपन आंखें बंद किए बैठे हैं, जो बहुत ही बडा खतरा है। आज आवश्यकता इस बात की है कि हम जाति के बंधन से बाहर निकले ं और एकजुट होकर हिंदू धर्म पर मंडरा रहे खतरों का सामना करें। यदि हमने ऐसा नहीं किया तो हिंदुओं का अस्तित्व तो खतरे में पडेगा ही साथ ही हमारी आने वाली पीढी भी हमें कभी माफ नहीं करेगी। महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि हम सभी को यह बात समझनी होगी कि हम सभी हिंदू एक हैं और कोई भी अलग नहीं है और छोटा-बडा नहीं है। जिस दिन सभी हिंदू एक हो जाएंगे, उसी दिन 

भारत पुनः विश्व गुरू बन जाएगा और पूरे विश्व में सनातन धर्म की ध्वजा ही लहराएगी। मुख्य वक्ता डॉ सुबहसु गर्ग ने भी सभी हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की। सम्मेलन के सर्वव्यवस्था प्रमुख कृष्ण पाल सिंह, समिति के संरक्षक रामकिशोर त्यागी, अरुण, अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, उपाध्यक्ष महेश त्यागी, प्रीति पांचाल, शैलेंद्र चौहान, सचिव चैतन्य, सहसचिव विनोद गौतम, ,मयंक, राजेश राव, कोषाध्यक्ष- राजेंद्र कुमार जैन, सहकोषाध्यक्ष - महेश पांडे के अलावा अनिल गिरी, ,रविंद्र पांडे व राजीव त्यागी ने भी हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post