रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गिरिराज आईपीएल सीजन 13 के लीग मैच में फेरोशियस इलेविन व रीडक्स के बीच मुकाबला हुआ। मैच में फेरोशियस इलेविन 54 रन से विजयी रही। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस फेरोशियस इलेविन ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन का मजबूत स्कोर खडा किया। अर्थव कौशिक ने 25 गेंद पर 49 रन व सिंह चौधरी ने 25 गेंद पर 45 रन बनाए।
रॉबिन ने 29 गेंद पर नाबाद 40 रन व विपिन नागर ने 15 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाए। सचिन कुमार को 2 विकेट मिले। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रीडक्स 16.1 ओवर में 145 रन पर ही मिसट गया। कप्तान मनमोहन सिंह ने 12 गेंद पर 39 की पारी खेली। प्रतीक सिंह ने 25 गेंद पर 37 व गोपेश कुमार यादव ने 31 गेंद पर 35 रन का योगदान दिया। युवी व जीवा धामी नेे 3-3 विकेट लिए। अर्थव कौशिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।