देश को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने वाला समावेशी बजट: सरदार एस पी सिंह




रिपोर्ट :- अजय रावत 

ग़ाज़ियाबाद :- केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अल्पसंख्यक आयोग उ॰प्र॰ के पूर्व सदस्य व पूर्व महानगर संयोजक सरदार एस पी सिंह ने बजट को देश को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने वाला समावेशी व प्रगतिशील करार देते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प को पूरा करेगा। 

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन द्वारा पेश बजट कर्तव्य बोध पर केंद्रित है पहला देश में उत्पादकता बढ़ाना दूसरा लोगों की आकांक्षाओं को साकार करना और तीसरा समावेशी विकास के माध्यम से समाज के सभी वर्गों का विकास करना व उनके विश्वास पर खरा उतरना होगा। श्री सिंह ने कहा कि बजट में युवा, महिला, किसान, व्यापारी, उद्योगपति आदि के लिए देश में इन्वेस्टमेंट व इन्फ़्रास्ट्रक्चर की नई योजनाओं को लागू किया जाना है। गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों व बुजुर्गों को भी इस बजट में लाभ मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post